भोजन संबन्धी 12 महीने के नियम

भोजन संबन्धी 12 महीने के नियम
भोजन संबन्धी 12 महीने के नियम

भोजन संबन्धी 12 महीने के नियमों को अपनाने से व्यक्ति कभी भी बीमार नहीं पड़ता है क्योंकि 12 महीने में कभी ठंड का मौसम होता है तो कभी गर्मी का तो कभी बरसात का मौसम। 

==================================================
जब कोई व्यक्ति ठंड के मौसम में अधिक ठंडी चीजों का सेवन करता है तो उसे कई सारे रोग जैसे-सर्दी तथा जुकाम आदि हो जाते हैं। यदि व्यक्ति गर्मी के मौसम में अधिक गर्म चीजों का उपयोग करता है तो उसे दस्त,उल्टीआदि रोग हो जाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि मनुष्य 12 महीने में भोजन संबन्धी परहेज करके कई प्रकार के रोगों से बच सकता है।
*
भोजन संबन्धी बाहर महीने के नियम :- 
*
1.चैत्र (मार्च-अप्रैल)- 
*
चैत्र के महीने में गुड़ का सेवन करना चाहिए जिसके फलस्वरूप कई प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं।नीम की 4-5 कोमल पत्तियों को सुबह के समय में चेत्र के महीने में चबाने से बहुत अधिक लाभ मिलता है और कई प्रकार के रोग ठीक हो जाते हैं।
==================================================
2.वैशाख (अप्रैल-मई)- 
*
इस महीने में तेल का बहुत कम उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसके प्रयोग से शरीर में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। इस महीने में बेल का सेवन बहुत लाभदायक होता है।
==================================================
loading...
3.ज्येष्ठ (मई-जून)- 
*
इस महीने में बहुत अधिक गर्मी होती है इसलिए दोपहर के समय में कुछ घंटे सोना चाहिए।इस महीने में बासी भोजन का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करने से शरीर में बहुत से रोग हो सकते हैं।
==================================================
4.आषाढ़ (जून-जुलाई)-
*
इस महीने में सभी व्यक्तियों को व्यायाम तथा खेल-कुछ करना चाहिए जिससे बहुत अधिक लाभ मिलता है। इस महीने में बेल का सेवन नहीं करना चाहिए।
==================================================
5.श्रावण (जुलाई-अगस्त)-
*
इस महीने में हरी साग-सब्जियों तथा दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।हरड़ का सेवन इस महीने में लाभदायक होता है।
==================================================
6.भाद्रपद (अगस्त-सितम्बर)- 
*
इस महीने में चीता औषधि का सेवन करना चाहिए।
==================================================
7.आश्विन (सितम्बर-अक्तूबर)- 
*
इस महीने में गुड़ का सेवन करना लाभदायक होता है लेकिन इस महीने में करेले का सेवन हानिकारक होता है।
==================================================
8.कार्तिक (अक्तूबर-नवम्बर)- 
*
इस महीने में मटठा पीना हानिकारक होता है।मूली का सेवन इस महीने में लाभदायक होता है।
==================================================
9.अगहन:( नवम्बर-दिसम्बर)- 
*
इस महीने में व्यायाम करना लाभदायक होता है। इस महीने में अधिक ठंडी तथा गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
==================================================
10.पौष (दिसम्बर-जनवरी)- 
*
इस महीने में दूध पीना लाभदायक होता है लेकिन इस महीने में धनिये का सेवन नहीं करना चाहिए। 
==================================================
11.माघ (जनवरी-फरवरी)- 
*
इस महीने में घी का सेवन लाभदयक होता है।मिश्री का सेवन इस महीने में नहीं करना चाहिए।
==================================================
12.फाल्गुन (फरवरी-मार्च)- 
*
इस महीने में सुबह के समय में स्नान करना लाभदायक होता है।चने का सेवन इस महीने में हानिकारक होता है।सभी व्यक्तियों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक महीने में प्रतिदिन सुबह के समय में व्यायाम करना चाहिए तथा दिन में कुछ समय सोना चाहिए। रात के समय में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।
==================================================

Post a Comment

0 Comments